फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applications will be accepted without late fee till November 26.

Ambala News: 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क भरे जाएंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Applications will be accepted without late fee till November 26.
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
विज्ञापन

- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक और लॉगिन आईडी के जरिए पूरी करें आवेदन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने फरवरी/मार्च-2027 में आयोजित होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक) परीक्षाएं भी शामिल हैं। संबद्ध राजकीय व अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुलों और विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन 30 अक्तूबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं।
बोर्ड सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फरवरी/मार्च-2027 की इन परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपार आईडी का कॉलम (जो कि वैकल्पिक है) तथा यू-डाइस कोड का कॉलम पूरी तरह से भरना अनिवार्य किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने सभी विद्यालय मुखियाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक और लॉगिन आईडी के जरिये ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन

परीक्षा आरंभ होने के बाद फोटो या हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटियों में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी परिस्थिति में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान तकनीकी समस्या आने पर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथियां और विलंब शुल्क
बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के 30 अक्तूबर से 26 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 27 से 30 नवंबर तक 100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। इसी प्रकार, 1 से 4 दिसंबर तक 300 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा। 5 से 8 दिसंबर तक आवेदन करने पर 1000 रुपये का विलंब शुल्क देय होगा।

परीक्षा और अन्य शुल्क विवरण
सेकेंडरी और पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक के लिए परीक्षा शुल्क 1150 रुपये और माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये सहित कुल 1250 रुपये निर्धारित है। प्रति प्रायोगिक विषय का शुल्क 100 रुपये अलग से देना होगा। सीनियर सेकेंडरी और उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये और माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये सहित कुल 1300 रुपये देय है। साथ ही, प्रति प्रायोगिक विषय का शुल्क 100 रुपये और अतिरिक्त विषय का शुल्क 200 रुपये अलग से निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed