{"_id":"68336acf615808f231038d7d","slug":"application-on-portal-for-polytechnic-from-tomorrow-ambala-news-c-36-1-amb1003-143286-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉलीटेक्नीक में पोर्टल पर आवेदन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉलीटेक्नीक में पोर्टल पर आवेदन कल से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (लड़के) में 600 सीट और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 सीट पर दाखिले होंगे। ये दाखिले मंगलवार 27 मई से शुरू होंगे।
दाखिले के लिए पोर्टल खुलेगा। इसके लिए दोनों संस्थान की ओर से तैयारी पूरी कर ली है और संस्थान में कंप्यूटर डेस्क भी तैयार किए हैं। पोर्टल पर आवेदन के साथ ही आठ जुलाई को तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और 27 जून को डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री कोर्स के लिए मेरिट यानी रैंक जारी होगी। इसके बाद 10 जुलाई से डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। पहली काउंसलिंग 10 से 15 जुलाई तक कराई जाएगी।
दाखिले के लिए ये दस्तावेज करने होंगे पूरे
संस्थान में दाखिले के लिए दसवीं का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के प्रमाण-पत्र के साथ बारहवीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और पंजीकरण शुल्क जरूरी हैं।
विज्ञापन
इन सीटों पर किए जाएंगे दाखिले
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आर्किटेक्चर में 60, ऑटोमोबाइल में 60, सिविल में 120, कंप्यूटर साइंस में 60, इलेक्ट्रिकल में 60, इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन में 60, मेकेनिकल में 120, प्लास्टिक में 60 सीट हैं। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कंप्यूटर में 120, इलेक्ट्रानिक व कम्युनिकेशन में 60, ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन में 60, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में 30, फाइनेंस अकाउंट्स और अकाउंटिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नीशियन में 60, फार्मेसी में 60 और बैंकिंग फाइनेंस सर्विस में 30 सीट हैं।
वर्जन
27 मई से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। संस्थान में दाखिले को लेकर कंप्यूटर डेस्क तैयार कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी संस्थान में निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।