फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij was seen humming at the tea point

Ambala News: टी प्वाइंट पर गुनगुनाते दिखे अनिल विज

Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij was seen humming at the tea point
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सरकार में अहम पद छोड़ने के बाद पूर्व गृहमंत्री व अंबाला छावनी विधायक अनिल विज अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह वीरवार को सुबह रोजाना की तरह सदर बाजार में टी प्वाइंट पहुंचे और यहां गुनगुनाते दिखे। छोड़ों कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी-हम हिंदुस्तानी, इसी गीत को विज को गाते देख उनके समर्थक भी काफी खुश नजर आए।
प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के प्रश्न पर विज ने कहा कि क्या, कब, कैसे और क्यों हुआ, मुझे कुछ नहीं मालूम। विपक्षी पार्टियों की ओर से इवीएम पर सवाल खड़े करने के प्रश्न पर पूर्व गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि हारने वाली पार्टियों के लिए इवीएम हमेशा विलेन रहा है। जिन्होंने हारना है, वह पहले ही इसका रोना रोते रहते हैं।
विज्ञापन

विज ने कहा कि हम कोई ज्योतिष नहीं हैं, लेकिन फिर भी इन्हीं बातों से हमें पता चल जाता है कि इनकी कैसी दुर्गति होने वाली है। किसानों की दिल्ली में महापंचायत पर अनिल विज ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार सबको है और अच्छी बात है कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला। वहीं शाम को अंबाला लोकसभा की प्रत्याशी बंतो कटारिया भी अनिल विज के आवास पर पहुंचीं और उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed