Ambala: राहुल गांधी का ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान, देश का अपमान, उन्हें मांगनी चाहिए माफी: अनिल विज
राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। मंत्री अनिल विज ने इसको लेकर अब राहुल गांधी पर हमला बोला है। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। विज ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से भारत की तीनों सेनाओं और देश का अपमान किया है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना गद्दारी के समान है और देश की जनता को इसे कभी माफ नहीं करना चाहिए।
ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा "भाजपा और आरएसएस पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर... करके सीजफायर कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का चरित्र है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में इंदिरा गांधी को जो करना था वो उन्होंने किया। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल सरेंडर करने वाले लोग नहीं थे। ये सुपर पावर से लड़ने वाले लोग थे।
"ऑपरेशन सिंदूर भारत की सफलता"
अनिल विज ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और कई आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। विज ने कहा कि ऐसी उपलब्धि के समय राहुल गांधी का बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह राष्ट्रीय गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है।