फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil vij slam Pakistan on Pahalgam terror attack

Indus Water Agreement: "पाकिस्तान की किस्मत में है रोना, पीएम मोदी वही करते हैं जिससे भारत को होता है फायदा"

Mon, 28 Apr 2025 05:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

सिंधु जल समझौते को लेकर मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को घेरा है। उन्होंने कहा हम जब पानी रोकते हैं तो भी पाकिस्तान रोता है और जब हम पानी छोड़ते हैं तो भी पाकिस्तान रोता है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Anil vij slam Pakistan on Pahalgam terror attack
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने सिंधु जल समझौते का पानी छोड़ने को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान की किस्मत में तो रोना ही रोना है, अगर हम पानी रोकते हैं तो भी रोता है अगर हम पानी छोड़ते हैं तो भी रोता है। उन्होंने कहा यह हमारा पानी है, हम इसे जैसे भी इस्तेमाल करें। उन्होंने इस मामले में पूर्व की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह तो साल 1960 में हमारे कुछ पाक परस्त नेताओं ने हिंदुस्तान का ध्यान न रखकर पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने के लिए यह ट्रीटी की थी।

विज्ञापन


पीएम मोदी लेते हैं भारत को फायदा पहुंचाने वाले फैसले 

मगर अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। वो वही करते हैं जिससे भारत को फायदा होता है। गौरतलब है कि भारत द्वारा सिंधु जल समझौता रद्द करने के बाद पाकिस्तान को जाने वाला पानी बंद कर दिया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान में इस को लेकर हो-हल्ला मच गया है, लेकिन अब जब पानी छोड़ दिया गया तब भी पाकिस्तान इस मुद्दे पर खूब हल्ला मचा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही आतंकियों की जन्मभूमि है। बता दें की कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद देश के लोगों में गुस्सा है। वहीं, केंद्र सरकार ने घटना के तुरंत बाद सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed