फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij on Hindi vivad in Maharashtra

भाषा विवाद: "हिंसा और गुंडागर्दी से खराब किया जा रहा माहौल, हिंदी संघीय ढांचे को करती है मजबूत"

Sat, 05 Jul 2025 04:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 04:28 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंसा और गुंडागर्दी के जरिए माहौल खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anil Vij on Hindi vivad in Maharashtra
अनिल विज, ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर ठाकरे बंधुओं से तीखा सवाल किया। उन्होंने कहा हमारी  भगवाद् गीता संस्कृत में लिखी गई है और कुरान अरबी में। क्या इसका मतलब यह है कि महाराष्ट्र में कोई इन ग्रंथों को नहीं पढ़ सकता? मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने पूछा कि क्या इस विवाद के चलते ठाकरे बंधु मंदिरों और मस्जिदों को बंद करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंसा और गुंडागर्दी के जरिए माहौल खराब कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज ने कहा ऐसी हरकतें करने वाले लोग मंदिरों और मस्जिदों में भी उपद्रव मचा सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राजभाषा है, जो देश के विभिन्न राज्यों को जोड़ने और संघीय ढांचे को मजबूत करने का काम करती है। 
विज्ञापन


पीएम के विदेशी दौरे और मणिपुर मुद्दे पर दिया जवाब 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और मणिपुर न जाने पर उठाए गए सवालों के जवाब में अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे देश के व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को बल मिलता है। मणिपुर के मुद्दे पर विज ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर का दौरा किया और वहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर कई कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: हरियाणवियों को विदेश में नौकरी: चार देशों में एग्रो फैक्टरी और वेयर हाउस में कर सकेंगे काम, 11 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed