फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Jobs for Haryana youth in Slovakia Russia Norway and Germany apply from HKRN portal

हरियाणवियों को विदेश में नौकरी: चार देशों में एग्रो फैक्टरी और वेयर हाउस में कर सकेंगे काम, 11 तक करें आवेदन

Fri, 04 Jul 2025 09:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 09:40 PM IST
सार

हरियाणावियों को विदेश में नौकरी का मौका मिल रहा है। चार देशों में हरियाणा के इच्छुक युवा एग्रो फैक्टरी और वेयर हाउस में सकेंगे काम कर सकेंगे। चाहवान 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
Jobs for Haryana youth in Slovakia Russia Norway and Germany apply from HKRN portal
job - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

हरियाणा के युवाओं को एक बार फिर विदेश में नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से स्लोवाकिया, रूस, नार्वे और जर्मनी में युवा नौकरी पा सकेंगे। एचकेआरएन ने इसके लिए पोर्टल खोल दिया है। युवा 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संबंधित देशों में युवाओं को एग्रो फैक्टरी और वेयर हाउस में काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


स्लोवाकिया की एग्रो फैक्टरी में कार्य करने के लिए कुल 25 पद हैं। 21 से 40 वर्ष आयु वाले युवा पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ''शुरू में दो वर्ष के लिए नौकरी मिलेगी। बाद में इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 12वीं पास युवा इन पदों पर नाैकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईसीएनआर (इमिग्रेशन चेक नॉट रिक्वायर्ड) पासपोर्ट की अनिवार्यता है और नौकरी मिलने की स्थिति में युवाओं को प्रति माह 1.10 लाख से 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसी तरह से रूस में वेयर हाउस में 50 हेल्पर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां काम करने के लिए कम से कम छह माह का अनुभव होना चाहिए। रूस में नाैकरी मिलने पर प्रति माह करीब 65000 हजार रुपये का वेतनमान मिलेगा। इन पदों पर आवेदन के लिए लाॅजिस्टिक वेयर हाउस के क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। ओवरटाइम और प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन


नार्वे में 25 और जर्मनी में 50 पदों पर मौका
नार्वे की बात करें तो यहां वेयर हाउस में हेल्पर के 25 पद हैं। एक वर्ष के अनुभव वाले ही आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने की स्थिति में 2.90 लाख से 3.02 लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु सीमा होनी चाहिए और पुरुष ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से जर्मनी में वेयर हाउस में 50 पद हैं। 21 से 40 आयु तक के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे बड़ी शर्त यही है कि दो वर्ष का लॉजिस्टिक क्षेत्र में अनुभव हो। इसके अलावा जर्मनी में नौकरी मिलने पर ओवरटाइम मिलेगा, इसके अतिरिक्त वहां जर्मनी भाषा सीखने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चारों देशों में नौकरी मिलने पर कार्य की अवधि के दौरान भोजन, ट्रांसपोर्ट और ड्रेस की सुविधाएं भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed