फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger is growing over the murder of teacher Manisha, demand for strict punishment is raised

Ambala News: शिक्षिका मनीषा के हत्याकांड पर बढ़ रहा रोष, सख्त सजा की उठी मांग

Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Anger is growing over the murder of teacher Manisha, demand for strict punishment is raised
रीटा केसरी - फोटो : mathura
बराड़ा। भिवानी में बीते दिनों शिक्षिका मनीषा की मौत के बाद पूरे प्रदेश में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटना ने जहां महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं, वहीं मानवता को भी तार-तार कर दिया है। मनीषा को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अंबाला जिले में भी इस घटना ने लोगों काे प्रभावित किया है, इसको लेकर लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटना की सामाजिक, राजनीतिक और अन्य स्तर पर निंदा की जा रही है। बराड़ा में भी इस घटना को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन




मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और पीड़ित के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सरकार को सख्त कार्रवाई करनी होगी। महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा भी सरकार का है।
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप शर्मा, संस्थापक, जागृति सेवा ट्रस्ट





मनीषा हत्याकांड में जो मुख्य आरोपी हैं उन्हें भी बख्शा न जाए। बेटियों से दरिंदगी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे कोई पर्दे के आगे हो या कोई पर्दे के पीछे, सभी को सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरजीत सिंह कसेरला, महासचिव, भारतीय किसान यूनियन चढूनी


देश और प्रदेश में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। मनीषा हत्याकांड के बाद हाल ही में इंद्री में भी युवती का शव मिला है। लगता है कि अपराधियों को बिल्कुल भी भय नहीं है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध सरकार की नाकामी दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे अपराधियों को तो फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
--रीटा केसरी, जिलाध्यक्ष महिला सेल, इनेलो

रीटा केसरी

रीटा केसरी- फोटो : mathura

रीटा केसरी

रीटा केसरी- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed