{"_id":"617c4f47bad0db4a5f520b80","slug":"and-cheated-81-thousand-ambala-news-knl88124732","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और कर ली 81 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और कर ली 81 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। ऑनलाइन कपड़ों आर्डर करने में साइबर ठग ने स्टाफ नर्स को बातों में उलझाकर बैंक एटीएम नंबर व मोबइल पर आए ओटीपी नंबर पूछकर दो अलग-अलग बैंक खातों से 81 हजार रुपये पार कर लिए। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गत 13 अक्तूबर को स्टाफ नर्स नीतू ने एसपी अंबाला को इस संदर्भ में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता नीतू ने बताया कि वह बीडी फ्लोर मिल स्थित कर्णपुरी की निवासी है और रोटरी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। चार दिन पहले उसने अपने साथ हुई 81 हजार रुपये ठगी की शिकायत पुलिस से की। मामले की जांच साइबर क्राइम के पास पहुंच गई है। थाना महेश नगर पुलिस ने 16 दिन बाद आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित महिला के अनुसार, उसने चार दिन पहले अपने लिए कुछ कपड़े ऑनलाइन आर्डर किए थे। इसके बाद मोबाइल नंबर पर किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने ऑनलाइन आर्डर को लेकर बैंक खाते की डिटेल मांगी। बातों में उलझाकर उसने झांसा देकर बैंक एटीएम का नंबर ले लिया। इसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक व यस बैंक के खाता नंबरों से दो किस्तों में 81 हजार रुपये निकाल लिए। स्टाफ नर्स की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।