फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anandpur Panchayat's unique initiative, installed a fountain on the well

Ambala News: आनंदपुर पंचायत की अनूठी पहल, कुएं पर लगवाया फव्वारा

Sat, 22 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 22 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anandpur Panchayat's unique initiative, installed a fountain on the well
जलबेहड़ा के अधीन आनंदपुर ग्राम पंचायत द्वारा कुएं के ऊपर लगाया गया फव्वारा। संवाद
जलबेड़ा। आनंदपुर ग्राम पंचायत ने प्राचीन धरोहर कुओं का जीर्णोद्धार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते सरपंच प्रतिनिधि गुरचरण सिंह ने गांव के लोगों से बातचीत कर खंडहर बने कुएं को एक भव्य रूप दिया है, वहीं उन्होंने इस कुएं के ऊपर फव्वारे भी लगवा दिए हैं। जब शाम के समय फव्वारे चलते हैं तो यह काफी आकर्षक लगते हैं और इन्हें देखने के लिए दूसरे गांव से भी लोग जुट रहे हैं। गुरचरण सिंह ने बताया, इससे कुएं का पानी भी शुद्ध रहेगा तथा यह हमेशा गांव की सुंदरता का प्रतीक भी बना रहेगा और इससे वह अपनी भावी पीढ़ी के बच्चों को बता सकेंगे कि एक समय था जब नलकूपों की बजाय कुओं से सभी की दिनचर्या शुरू होती थी और समाप्त भी, यानि कुएं का पानी ही खाने-पीने तथा पशुओं आदि के लिए प्रयोग में लाया जाता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि गांव के लोग सदा इसका रख-रखाव करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed