फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An old man hanged himself after writing that he would not perform his last rites

Ambala News: अंतिम संस्कार न करने की बात लिखकर बुजुर्ग ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
An old man hanged himself after writing that he would not perform his last rites
मृतक राजकुमार के कमरे से मिला सुसाइड नोट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मैं राजकुमार अपनी मर्जी से मर रहा हूं। किसी को परेशान न करें और मेरा न तो अंतिम संस्कार हो और न ही मेरा पोस्टमार्टम करवाया जाए, सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने साले के मकान में फंदा लगा लिया।
मृतक की पहचान प्रेम नगर के चार माेहल्ला निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत राजकुमार के साले चंद्रमोहन ने बताया कि उनके जीजा शुरू से ही शराब का नशा करते थे। इसी कारण कभी कोई नौकरी या काम नहीं किया। इतना ही नहीं उनकी बहन व उनका परिवार एक ही मकान के दूसरे हिस्से में रहते हैं। बीते वीरवार को उनके जीजा घर आए थे। खाना खाकर सोए थे। शुक्रवार को भी सही हालत में थे। जब चंद्रमोहन अपने काम पर गए तो शुक्रवार शाम सात बजे उनके बेटे ने घर पहुंच कर पाया कि राजकुमार ने घर के ऊपरी कमरे में फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई वकील सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है, हालांकि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक राजकुमार के कमरे से मिला सुसाइड नोट। संवाद

मृतक राजकुमार के कमरे से मिला सुसाइड नोट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed