{"_id":"6881465db5c56f49cf0c42be","slug":"an-initiative-to-provide-assistance-to-tb-patients-started-under-the-nishchay-mitra-scheme-ambala-news-c-36-1-sknl1003-146617-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी रोगियों को सहायता देने की पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी रोगियों को सहायता देने की पहल शुरू
विज्ञापन
छावनी के नागरिक अस्पताल में निक्षय मित्र योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजद चिकित्सक व अन्य
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में निक्षय मित्र योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी से पीड़ित मरीजों को सामाजिक, पोषण और चिकित्सा सहायता प्रदान कर उन्हें बेहतर जीवन की ओर अग्रसर करना है।
इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने भागीदारी निभाई और टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट घरानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों से आह्वान किया जाता है कि वे टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण, निदान एवं व्यावसायिक सहायता प्रदान करें।उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत रोगियों को बेहतर देखभाल, सामाजिक सहयोग और जागरूकता के माध्यम से सहायता दी जाती है। इस योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू समाज में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को दूर करना भी है। इनर व्हील क्लब की अंबाला डिफेंस यूनाइटेड शाखा ने टीबी रोगियों के लिए प्रोटीन युक्त पोषण सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर टीबी विभाग से डॉ. पल्लवी छाबड़ा, डॉ. नीनू गांधी, हरीश कुमार, प्रियंका शर्मा और एसआई जतिन यादव,
क्लब की अध्यक्ष रेखा वाही, उपाध्यक्ष हरप्रीत कपूर, सचिव चरणजीत कौर, कोषाध्यक्ष सुचित्रा सिंह, एडिटर अनीता सिंह, शशि भारती, देवेन्द्र कौर, तथा पूर्व अध्यक्ष आशा पिपलानी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।