फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An elderly cyclist died after being hit by a hydra

Ambala News: साइकिल सवार बुजुर्ग की हाइड्रा की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
An elderly cyclist died after being hit by a hydra
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित मंगलई गांव के निकट एक तेजरफ्तार हाइड्रा की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान समलेहड़ी गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हाइड्रा का पिछला पहिया 62 वर्षीय महबूब की साइकिल व उसके ऊपर से गुजर गया व मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हाइड्रा चालक मुरादाबाद निवासी आकाश को मौके पर काबू कर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक का मंगलवार अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हाइड्रा को भी कब्जे में लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। महेश नगर थाना के एएसआई सुखबीर ने बताया कि जल्द ही हाइड्रा चालक को काबू कर लिया है। हादसे के वक्त मृतक बुजुर्ग साइकिल के पीछे रोटी का डिब्बा लेकर मजदूरी करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed