फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amritsar-New Delhi Shatabdi train searched after bomb threat

Ambala News: अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम की सूचना पर खंगाली ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Amritsar-New Delhi Shatabdi train searched after bomb threat
अंबाला। अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। पंजाब जीआरपी से जैसे ही सूचना आरपीएफ कंट्रोल रूम में मिली तो सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही सुरक्षा कर्मचारियों ने घेरा बना लिया। लगभग एक घंटे तक ट्रेन की तलाशी करने के बाद इसे नई दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम रखा हुआ है। सूचना मिलने पर बम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान जीआरपी के कमांडो दस्ता भी तैनात रहा। ट्रेन लगभग 8:28 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची। सभी सुरक्षा कर्मचारी ट्रेन के 18 कोच में सवार हो गए और बारी-बारी से सभी यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतार दिया। लगभग एक घंटे तक प्रत्येक कोच व सामान की जांच की गई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगभग एक घंटे बाद सुबह 9:32 पर ट्रेन को नई दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन


आतंकी संगठन ने दी थी धमकी
आतंकी संगठन एचएफजी के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 12 अगस्त को धमकी दी थी कि वह अमृतसर से दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली ट्रेनों में कुछ हादसा कर सकता है, इसके मद्देनजर आरपीएफ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और ट्रेनों को भी खंगाला जा रहा था, इसके अलावा रेलवे परिसर में भी लगातार तलाशी की गई। इस दौरान यात्रियों से आग्रह कि गया कि उन्हें किसी दीवार, ट्रेन या रेलवे परिसर में कोई आपत्तिजनक भाषा से संबंधित पोस्टर व जानकारी लिखी नजर आए तो वो इसकी जानकारी तुरंत सुरक्षा कर्मी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed