{"_id":"6ae4f0995f24b5d9be000df0","slug":"amit-shah-to-visit-ambala-on-november-5-will-inaugurate-the-martyrs-memorial-ambala-news-c-36-1-amb1002-172041-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 5 नवंबर को अंबाला आएंगे अमित शाह, शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 5 नवंबर को अंबाला आएंगे अमित शाह, शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
जीटी रोड के सर्विस लेन पर आजादी के परवानों की चित्रकला बनाते हुए। संवाद
- फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को अंबाला कैंट स्थित शहीद स्मारक का उद्घाटन करने शहर में पहुंचेंगे। गृहमंत्री पहली बार अंबाला कैंट आ रहे हैं। हालांकि, अंबाला में उनका यह तीसरा दौरा होगा। इससे पहले वे दो बार चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए यहां आ चुके हैं। इस बार उनका दौरा राजनीतिक मंच के बजाय देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) के अमर नायकों की पावन स्मृति को नमन करने के लिए होगा।
केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज स्वयं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। जीटी रोड से लेकर अंबाला कैंट के प्रमुख मार्गों और स्वागत स्थलों को सजाया जा रहा है। जीटी रोड की सर्विस लेन पर चित्रकला से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और क्रांतिकारियों की गाथाओं को उकेरा जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
-- -- -- -- --
1857 की क्रांति में अंबाला के योगदान को दर्शाएगा स्मारक
5 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आधुनिक शहीद स्मारक का विधिवत उद्घाटन करेंगे और पूरे परिसर का अवलोकन करेंगे। इस स्मारक में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हरियाणा और विशेष रूप से अंबाला के वीरों के योगदान, संघर्ष और बलिदान को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर शहीदों की कुर्बानियों से परिचित कराना है। उद्घाटन समारोह के अगले दिन यानी 6 नवंबर से शहीद स्मारक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। स्कूली बच्चों और युवाओं को भी स्मारक का भ्रमण कराने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि वे देश के गौरवशाली इतिहास को करीब से जान सकें।