फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amit murder case: Amar was a drug addict, he took the life of his friend who advised him to behave properly.

अमित हत्याकांड : नशे की आदी था अमर, संभलने की सलाह देने वाले दोस्त की ही छीन ली सांसें

Thu, 09 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Amit murder case: Amar was a drug addict, he took the life of his friend who advised him to behave properly.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। इंग्लैंड में अपने ही दोस्त की हत्या का आरोपी अमर सिंह नशे का आदी हो गया था। पहले शराब पीता था तो तीन साल से सूखे नशे की ओर कदम बढ़ा दिए थे। इसके कारण 17 साल की दोस्ती नशे की भेंट चढ़ गई। जिस वक्त दोस्त अमित की हत्या की उस समय भी वह नशे के था। दोस्ती के विश्वास के इस कत्ल की कहानी जो भी सुन रहा है वह हैरान है। परिजनों की मानें तो अमित अपने अमृतसर निवासी दोस्त अमर को समझाते भी थे, कि नशे से दूर रह यह निगल जाता है। किस्मत का खेल देखिए कि बताया जाता है जिस समय घटना हुई उस समय भी आरोपी अमर नशे में था और गलती से चाकू अमित के दिल में लग गया। दिल के पंचर हो जाने से कुछ ही देर में अमित की मौत हो गई।

नशे ने अमर को परिवार से भी कर दिया था दूर

इस नशे के कारण कई बार तो आरोपी अमर अपने परिवार में भी बात भी नहीं करता था। उसके भाई भाभी, एक बेटी भी है। अब अमर को सजा हुई तो उसका भी भविष्य अधर मझधार में फंस जाएगा। भले ही दोनों दोस्तों के परिवारों की अच्छी दोस्ती हो मगर इस घटना ने दोनों को नदी के दो किनारों पर खड़ा कर दिया है। अब अमर के परिवार से कोई संपर्क भी इस बीच नहीं हुआ है। जबकि परिजन बताते हैं कि अमर के परिवार का खर्चा भी मृतक अमित ही चला रहे थे।
विज्ञापन




चार दिन बीते, बूढी आंखों को बेटे के अंतिम दर्शन की आस

पठानमाजरा गांव निवासी अमित बख्शी को दुनिया से रुख्सत हुए चार दिन बीत गए हैं। उनका शव अभी तक अंबाला नहीं पहुंच सका है। परिजन हर दिन इंतजार में बिलख रहे हैं कि कब उन्हें उनके बेटे को देखने का मौका मिलेगा। इसके लिए वह इंग्लैंड में अपने रिश्तेदारों से रोजाना रात्रि के समय संपर्क करते हैं। वहां की स्थानीय पुलिस की प्रक्रिया और कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वह अमित के शव को अपने गांव पठानमाजरा ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोर्ट ने अभी आरोपी को नहीं सुनाई है सजा

सभी गवाहों की गवाही हाेने के बाद अमित की हत्या के आरोपी अमर सिंह का अभी ट्रायल चल रहा है। समय का अंतर होने के बाद देर रात्रि में ही परिजन वहां के अपने रिश्तेदारों से बात कर पाते हैं। अमित के ताऊ के बेटे राकेश बख्शी ने बताया कि अभी उन्हें कोर्ट के निर्णय को लेकर जानकारी नहीं मिली है। दो से तीन दिन में पूरी बात साफ हो जाएगी। अमर को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed