फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Young man reached hotel wearing police uniform to search record, arrested

Ambala: युवती का रिकॉर्ड तलाश के लिए पुलिस वर्दी पहन होटल पहुंचा युवक, काबू

Wed, 21 Jun 2023 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 07:19 PM IST
सार

आरोपी अंबाला कैंट आईटीआई का छात्र है। एक माह पहले उसको पुलिस वर्दी लावारिस मिली थी। युवक बिना नेम प्लेट के पुलिस की वर्दी पहनकर 20 जून को लालकुर्ती के होटल में पहुंचा था।

विज्ञापन
Ambala: Young man reached hotel wearing police uniform to search record, arrested
demo pic

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के लालकुर्ती बाजार स्थित एक होटल में पुलिस की वर्दी पहनकर रिकॉर्ड खंगालने के लिए पहुंचे सिरफिरे आशिक को पुलिस ने काबू कर लिया। होटल मालिक की शिकायत पर कांवला निवासी भूपेंद्र कुमार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक बिना नेम प्लेट के पुलिस की वर्दी पहनकर 20 जून को लालकुर्ती के होटल में पहुंचा था। होटल मालिक को शक हुआ तो उसने कार्ड दिखाने को कहा, इस पर युवक पकड़ा गया। लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप ने युवक से गहनता से पूछताछ की तो पता लगा कि आरोपी युवक अंबाला कैंट आईटीआई का छात्र है। पहले एक लड़की के साथ प्रेम करता था। उस लड़की का रिश्ता कहीं और हो गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही उसे पता लगा था कि वह लड़की अपने होने वाले पति से मिलने होटल आती है। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि एक माह पहले ही उसे अंबाला शहर जंडली के पास एक लिफाफे में पुलिस की टोपी, बेल्ट और वर्दी मिली थी। उसी को पहनकर वह होटल के रजिस्टर में उसकी एंट्री देखने के लिए गया था। इतने में ही वह पकड़ा गया। पुलिस ने 4 सेशन होटल के मालिक सन्नी की शिकायत पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार युवक ने इससे पहले भी कुछ होटल के रिकॉर्ड को भी जांचा था। जैसे ही उसने कार्ड दिखाने के लिए बोला तो वह आनाकानी करने लगा और शक बढ़ता चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed