फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Tangri on the rise, alert throughout the day, relief in the evening

Ambala: उफान पर टांगरी, दिनभर अलर्ट, शाम को राहत, सिंचाई विभाग की ओर से बनाए बांध और गहराई ने बचाया

Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
सार

सिंचाई विभाग की ओर से बनाए बांध और गहराई ने नुकसान से बचाया। मुनादी के बाद सामान समेटा था। 02 माह में चौथी बार मुसीबत का उफान आया। 13 हजार 500 क्यूसेक पानी का स्तर रहा। सुबह 09 बजे मुनादी कराई थी।

विज्ञापन
Ambala: Tangri on the rise, alert throughout the day, relief in the evening
टांगरी नदी में रामपुर की तरफ बना बांध बना मददगार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में पहाड़ों में बारिश के बाद उफान पर आई टांगरी से दिनभर परेशानी रही। नदी की जद में बसी दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले लोग सिंचाई विभाग की ओर से सुबह नौ बजे कराई मुनादी के बाद हरकत में आ गए। सुबह 15 हजार क्यूसेक पानी रहने की संभावना था, लेकिन दोपहर तक 13 हजार 400 क्यूसिक पानी ही रहा।

विज्ञापन


ऐसे में लोग हर बार की तरह इतने पानी से जलभराव की स्थिति पर अपना-अपना सामान समेटते नजर आ रहे थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सिंचाई विभाग की ओर से कुछ समय पहले ही टांगरी के भीतर पूजा विहार वाली साइड पर 20-20 फीट के बांध बनाने और नदी के भीतर 5-5 फीट की अतिरिक्त खुदाई करने के बाद स्थिति काबू में रही।
विज्ञापन


यहीं कारण था कि पहले की अपेक्षा पानी ने कम मार की और केवल कुछ ही कॉलोनी की गलियों तक इस पानी पहुंचा। जबकि शाम के समय पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया था। रात तक टांगरी में महज 5 हजार क्यूसिक ही पानी था जो टांगरी के भीतर था। फिर भी मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर लोगों में रात को फिर पहाड़ों में बरसात होने का डर था। यहीं कारण था कि उन्होंने अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष ज्यादा तबाही : सुनीता
विश्वकर्मा नगर निवासी सुनीता ने बताया कि वह पिछले 30 साल से रह रही है। आज तक इतनी तबाही नहीं देखी जो इस बार हो गई। चौथी बार टांगरी उफान पर आने के बाद सामान को समेटना पड़ा। घर का सारा सामान खराब हो चुका है। टांगरी की बिल्कुल जद में होने के कारण पहले उनके घर में छह-छह फीट तक पानी था लेकिन अबकी बार केवल गली में आया।

इस बार बांध से मिली राहत : तिलक
तिलक राज ने बताया कि टांगरी में हुई खोदाई और दूसरी तरफ बांध के कारण काफी राहत मिली है। पहले इतना पानी काफी मार करता था, लेकिन अबकी बार काफी राहत रही। प्रशासन को टांगरी को ओर गहरा करना चाहिए ताकि 20 हजार क्यूसिक तक पानी टांगरी में रह सके।


पहाड़ों में बारिश के बाद 15 हजार क्यूसेक पानी अंबाला तक पहुंचने की सूचना थी, लेकिन 13 हजार 500 क्यूसेक ही रहा। विभाग की तरफ से बनाया नदी में बांध और खोदाई से काफी राहत रही और इतना पानी होने के बावजूद कुछ ही कॉलोनी में पानी गया और वो भी कुछ घंटे में उतर गया। -जितेंद्र, जेई, सिंचाई विभाग, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed