Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala STF arrested two Pakistani citizen

Haryana: अंबाला एसटीएफ ने पकड़े दो पाकिस्तानी नागरिक, जम्मू से हुए थे फरार

Tue, 17 Feb 2026 04:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 04:24 PM IST
सार

अंबाला में स्पेशल टास्क फोर्स  ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने जम्मू में बाल सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Ambala STF arrested two Pakistani citizen
एसटीएम ने अंबाला में पकड़े दो पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से 16 फरवरी को फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला एसटीएफ ने काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एहसान अनवर (21) व मोहम्मद सनाउल्लाह (20) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने दोनों को मंगलवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से उस समय काबू किया जब वह संभवत: किसी ट्रेन के जरिए ठिकाना बदलने की फिराक में थे।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर हमला कर हुए थे फरार

एसटीएफ एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में बंद थे। 17 फरवरी 2026 को पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दोनों चकमा देकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया था और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी सूचित किया गया था।
विज्ञापन


सेंट्रल एजेंसी से मिले इनपुट पर आरोपियों को एसटीएफ ने पकड़ा। दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन के आसपास देखे गए। एसटीएफ की टीम ने बिना देरी किए घेराबंदी की और दोनों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे वही हैं जो जम्मू से फरार हुए थे। अंबाला एसटीएफ डीएसपी अमन के नेतृव्य में एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रतीक की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed