{"_id":"6aee2df8fe36a32f31054df0","slug":"ambala-sirhind-route-blocked-10-trains-diverted-via-chandigarh-ambala-news-c-36-1-amb1001-172358-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला-सरहिंद रूट ठप, चंडीगढ़ के रास्ते निकाली गईं 10 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला-सरहिंद रूट ठप, चंडीगढ़ के रास्ते निकाली गईं 10 ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी गुरमुखी एक्सप्रेस। रेलवे
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरहिंद जंक्शन और अंबाला कैंट रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद पंजाब की तरफ से अंबाला की तरफ आने वाली अप व डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। हादसे के चलते सरहिंद से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। 10 ट्रेनों का मार्ग बदलकर उन्हें चंडीगढ़ जंक्शन के रास्ते चलाया गया। अचानक रूट डायवर्ट और ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट की गईं ये प्रमुख ट्रेनें
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, डाउन और अप रूट की करीब 10 प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसमें अमृतसर-दिल्ली (14680), अमृतसर-जयनगर (04652), अमृतसर-टाटा (18104), कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस (12920) और अमृतसर-जयनगर (14674) को वाया सरहिंद/सनहेवाल-चंडीगढ़-अंबाला डायवर्ट किया गया। इसी प्रकार कोलकाता-अंब अंदौरा गुरुमुखी एक्सप्रेस (12325), कटिहार-अमृतसर (05736) और अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक/ऊना (14501) को चंडीगढ़ और मोरिंडा के रास्ते चलाया गया। अचानक ट्रेनें रोके जाने और मार्ग बदले जाने से रेलवे स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोलकाता से अंब अंदौरा जाने वाली गुरुमुखी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रूपनगर परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी ने बताया कि वह समय पर केंद्र पहुंचने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। काफी देर तक ट्रेन के अंबाला कैंट से रवाना न होने पर वह घबराकर ट्रेन गार्ड (रेल मैनेजर) के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। स्टेशन पर लाउडस्पीकर से लगातार परिवर्तित मार्ग की घोषणाएं की जाती रहीं, लेकिन यात्रियों की असमंजस बनी रही।
स्टेशन से बाहर निकलने को मजबूर हुए यात्री, बसों से तय किया सफर
हादसे का सबसे ज्यादा असर सरहिंद और लुधियाना जाने वाले यात्रियों पर पड़ा। कई यात्रियों को सरहिंद उतरना था, लेकिन ट्रेन डायवर्ट होने के कारण वे भारी-भरकम सामान के साथ स्टेशन परिसर से बाहर निकलते दिखाई दिए। दिवाली पूर्व अपने परिजनों से मिलने लुधियाना जा रही महिला यात्री सीमा और ममता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में आग लगने और डायवर्जन की सूचना मिली। ट्रेन के लंबे समय तक रुकने की वजह से उन्हें आगे का सफर बस के जरिये तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
शाम 5 बजे ओएचई फिट मिलने पर मूल मार्ग हुआ बहाल
रेलवे विभाग की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद ट्रैक और ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) की मरम्मत की गई। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि दोपहर 3:55 बजे डाउन लाइन की रेलवे ट्रैक फिटनेस और शाम 5 बजे ओएचई फिटनेस मिलने के बाद ब्लॉक हटाया गया। इसके बाद कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस (12472) और छपरा-वाराणसी (14624) जैसी ट्रेनों को उनके मूल मार्ग (सरहिंद-अंबाला) पर बहाल किया जा सका, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।