फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Harbilas murder case: Abhishek, who was sitting behind the bike, had fired, two bullets hit ASI's bul

अंबाला का हरबिलास हत्याकांड: बाइक के पीछे बैठे अभिषेक ने किए थे फायर, ASI की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी दो गोली

Fri, 31 Jan 2025 12:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:26 PM IST
सार

शिकायतकर्ता सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि वह आरोपियों की तलाश में शहजादपुर अनाजमंडी के पास खड़े थे। सूचना मिली थी हरबिलास गोलीकांड मामले के शूटर राजन व अभिषेक उर्फ मंगू रसीदपुर कट के पास बाइक पर किसी के इंतजार में खड़े हैं।

विज्ञापन
Ambala's Harbilas murder case: Abhishek, who was sitting behind the bike, had fired, two bullets hit ASI's bul
शूटर मंगू व राजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बसपा नेता व वकील हरबिलास हत्याकांड मामले में 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ के दौरान बाइक पर पीछे बैठे अभिषेक उर्फ मंगू ने सीआईए-1 पर एक के बाद एक कई फायर किए थे। शहजादपुर के रसीदपुर कट से पीछा करने पर अभिषेक द्वारा चलाई गई दो गोलियां पुलिस की गाड़ी पर लगी थी और दो एएसआई सुखबीर सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर।

विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक चली इसी मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाश पैर पर गोली लगने के बाद काबू में आए। शहजादपुर थाना पुलिस ने शूटर राजन व अभिषेक उर्फ मंगू पर सीआईए-1 प्रभारी हरजिंंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपियों पर पुलिस ने संगठित अपराध के गैंग का सक्रिय सदस्य होकर, बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध तौर पर असला रखने व और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधे फायर करने की अपराधिक धाराओं के कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इस तरह से हुआ था दोनों शूटरों का पीछा
शिकायतकर्ता सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि वह आरोपियों की तलाश में शहजादपुर अनाजमंडी के पास खड़े थे। सूचना मिली थी हरबिलास गोलीकांड मामले के शूटर राजन व अभिषेक उर्फ मंगू रसीदपुर कट के पास बाइक पर किसी के इंतजार में खड़े हैं। बाइक चला रहे राजन ने हेलमेट पहना हुआ है। जैसे ही वह रेड पार्टी तैयार कर रसीदपुर कट पर पहुंचे तो आरोपी शहजादपुर की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे अभिषेक उर्फ मंगू ने पिस्टल से फायर कर दिया। आरोपियों की सूचना कंट्रोल रूम अंबाला में वीटी कर दी। तभी आरोपियों ने अपनी गाड़ी को एक कच्चे रास्ते पर मोड लिया था। अभिषेक ने फिर फायर किया तो गोली गाड़ी के आगे लगी। आरोपियों को रोकने के लिए आवाज लगाई तो एक ओर गोली मारी जो कार के शीशे पर लगी और वह बाल-बाल बच गए। बचाव में सरकारी रिवाल्वर से फायर किया तो वो बाइक चालक राजन के पैर पर लगी।


बाइक सहित नीचे गिरते ही अभिषेक पिस्टल लेकर जंगल की तरफ भागने लगा। मुलाजिमों में बचाव में फायर किए तो अभिषेक ने दो ओर फायर एएसआई सुखबीर सिंह की तरफ किए थे। दोनों गोलियां एएसआई की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। तभी एएसआई के जवाबी फायर में अभिषेक के पैर पर गोली लगी। मौके पर एक देसी कट्टा व पिस्टल व बाइक बरामद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed