{"_id":"6651c5981adf8594e1087df8","slug":"ambala-road-accident-cctv-footage-of-traveler-colliding-with-truck-surfaced-two-children-battling-for-life-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला सड़का हादसा: ट्रैवलर के ट्रक से टकराने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जिंदगी व मौत से जूझ रही दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सड़का हादसा: ट्रैवलर के ट्रक से टकराने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जिंदगी व मौत से जूझ रही दो बच्चे
Sat, 25 May 2024 04:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 May 2024 04:33 PM IST
सार
राजेंद्र ने बताया था कि टैम्पो ट्रैवल उस ट्रक को क्रॉस करने लगी तो ट्रक चालक ने बिना साइन दिये अपने ट्रक को एक दम दाहिनी तरफ मोड़कर टैम्पो ट्रैवल में बांई साइड में मार दिया। हादसे में टैम्पो ट्रैवल हाईवे पर ही पलट गया और सवारियां नीचे दब गई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-अंबाला हाईवे पर मोहड़ा के पास सड़क हादसे में छह की मौत मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैवलर तेज रफ्तार में आती है और आगे खड़े ट्रक में टकरा जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। पड़ाव पुलिस ने इस वीडियो को भी लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। उधर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय रिया व 15 वर्षीय उपासना अभी भी आदेश अस्पताल में उपचाराधीन है और जिंदगी मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों का संस्कार हो गया है। परिजन उपचाराधीन दोनों बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दरअसल, बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र स्थित भोपतपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह 23 मई को अपने भोपतपुर गांव से परिवार व रिश्तेदारों सहित माता वैष्णो देवी पर जाने के लिए टैम्पो ट्रैवल में सवार होकर चला था। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा गांव के पास पहुंचे तो चालक ट्रक इधर-उधर चला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत देते हुए राजेंद्र ने बताया था कि टैम्पो ट्रैवल उस ट्रक को क्रॉस करने लगी तो ट्रक चालक ने बिना साइन दिये अपने ट्रक को एक दम दाहिनी तरफ मोड़कर टैम्पो ट्रैवल में बांई साइड में मार दिया। हादसे में टैम्पो ट्रैवल हाईवे पर ही पलट गया और सवारियां नीचे दब गई थी। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि पड़ाव थाना पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है।