फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala players showed their strength in Carrom Championship

Ambala News: कैरम चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Ambala players showed their strength in Carrom Championship
अंबाला सिटी। राज्य और अंतर जिला कैरम चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का अंबाला पहुंचने पर द कैरम एसोसिएशन अंबाला के चेयरमैन डॉ. विकास कोहली ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैरम बोर्ड खेलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप किसी एक चीज पर ध्यान लगाकर उसे लक्ष्य बनाते हुए हासिल करने की कला सीखते हैं। इससे मस्तिष्क को स्मार्ट तरीके से काम करने में मदद मिलती है और दूरदर्शिता को बढ़ावा मिलता है । उन्होंने सभी खिलाडियों को और अधिक मेहनत करने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन

द कैरम एसोसिएशन अंबाला के सचिव रणदीप गौड़ ने बताया कि हरियाणा कैरम एसोसिएशन की ओर से 22 से 24 जून को इकोलोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फरीदाबाद में हरियाणा राज्य और अंतर-जिला कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें अंबाला के पुरुष और महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला व पुरुष दोनों वर्गों में ही द्वितीय स्थान प्राप्त करके अंबाला का नाम रोशन किया। महिला टीम प्रतियोगिता में अंबाला की प्रवेश भाटिया, करणी देवी, सुशीला चौधरी एवं ज्योति कुमारी ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष टीम प्रतियोगिता में अंबाला के अनिल कुमार, तनिष्क भाटिया, सुरेंद्र कुमार और मनोज कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है।
तनिष्क भाटिया जो वर्तमान में डीटीयू रोहिणी दिल्ली के बीटेक के छात्र हैं। उन्होंने हरियाणा के वरिष्ठ खिलाड़ियों को हराया और सभी की प्रशंसा बटोरी। इसके अतिरिक्त तनिष्क भाटिया ने अंपायर की भी बहुत अच्छी भूमिका निभाई। अंबाला की दोनों टीमों महिला एवं पुरुष में तीन खिलाड़ी शिक्षा विभाग अंबाला एवं चार खिलाड़ी पोस्ट विभाग से हैं।

इनमें से तीन खिलाड़ियों प्रवेश भाटिया, सुशील चौधरी और सुरेंद्र कुमार का राष्ट्रीय स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के लिए हरियाणा राज्य की टीम में चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के लगभग 200 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed