{"_id":"66940d16370b24feb9008004","slug":"ambala-leopard-picked-up-child-in-its-jaws-panic-spread-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: तेंदुए ने बच्चे को जबड़े में उठाया, परिवार वालों ने शोर मचाया तो छोड़कर भागा, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: तेंदुए ने बच्चे को जबड़े में उठाया, परिवार वालों ने शोर मचाया तो छोड़कर भागा, फैली दहशत
Sun, 14 Jul 2024 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/मुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/मुलाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:08 PM IST
सार
गांव में तेंदुआ आने की सूचना से दहशत का माहौल है। ग्रामीण सहमे हुए हैं। सूचना पाकर मुलाना पुलिस भी मौके पर पंहुची। वन विभाग की टीम के साथ मुलाना पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
अंबाला में दिखा तेंदुआ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के गांव ठरवा में रविवार देर शाम तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने ठरवा से एक 5 साल के बच्चे को अपने जबड़े में फसा लिया। जब बच्चे ने शोर मचाया तो उसकी मां व अन्य भी शोर मचाने लगे। इसी बीच तेंदुआ घायल बच्चे को उपलो के कूप के पीछे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बच्चे के जबड़े और गर्दन पर काफी गहरे जख्म बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल लहूलुहान हालत में नारायण गढ़ अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। बच्चा गंभीर हालत में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलते ही गांव के सरपंच के पति प्रिंस ने सभी वाइल्ड लाइफ सहित वन विभाग को सूचित किया है। मौके पर पंहुच कर वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने टीम सहित पंहुच कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।