{"_id":"657de9b9f7616331ef05d536","slug":"ambala-lance-naik-dies-in-bee-attack-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala : मधुमक्खियों के हमले में लांस नायक की मौत, रात के समय अचानक टूट गया था छत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala : मधुमक्खियों के हमले में लांस नायक की मौत, रात के समय अचानक टूट गया था छत्ता
Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
सार
रात के समय अचानक मधुमक्खी का छत्ता टूट गया था। लांस नायक हवलदार स्कूल में ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र स्थित स्कूल में टूटकर गिरा मधुमक्खी का छत्ता, मृतक पूर्ण प्रकाश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में सैन्य क्षेत्र स्थित खड़गा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में मधु मक्खियों के हमले में लांस नायक हवलदार की मौत हो गई। मृतक 33 वर्षीय पूर्ण प्रकाश मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का रहने वाला था। उनकी ड्यूटी स्कूल में थी।
विज्ञापन
15 दिसंबर को रात के समय वह स्कूल परिसर में ही टहल रहा था कि अचानक ऊपर लगा मधुमक्खियों का छत्ता टूट गया। इतने में जवान संभल पाता कि शहद वाले छत्ते की मक्खियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि शरीर में जगह-जगह डंक लगने पर वह बेसुध हो गया था।
विज्ञापन
तभी दूसरे साथी की मदद से उपचार के मिलिट्री अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बचाव के प्रयासों के बाद मृत घोषित कर दिया। तोपखाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम होगा। तोपखाना जांच अधिकारी एएसआई चांदी राम ने बताया कि पूर्ण प्रकाश शादीशुदा है और 2019-20 से अंबाला में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी सैन्य क्षेत्र स्थित खड़गा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में लगी हुई थी। रात के समय वह स्कूल परिसर में ही टल रहा था कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। वह 65 इंजीनियर यूनिट का जवान था।