{"_id":"64b43d9896c936743c0e49a5","slug":"ambala-jagadhri-highway-jammed-for-three-and-a-quarter-hours-ambala-news-c-36-1-amb1002-6894-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला-जगाधरी हाईवे सवा तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला-जगाधरी हाईवे सवा तीन घंटे जाम
विज्ञापन
अंबाला। बाढ़ से हालातों के नौ दिन बाद भी कॉलोनियों में बिजली और पानी की समस्या बरकरार है। इस अव्यवस्था से गुस्साए लोगों ने रविवार अंबाला-जगाधरी हाईवे जाम कर दिया।
पूजा विहार, समता विहार, प्रभु प्रेम पुरम और अर्जुन नगर कॉलोनी के लोग रोष जताते हुए औद्योगिक क्षेत्र के पास पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। ये सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर उतर आए। लोगों ने पुलिस के ही बेरिकेड और बल्लियों से जाम लगाया। जाम करीब 11 से अढ़ाई बजे तक जाम रहा।
इस दौरान करीब आधे घंटे तक तो हाईवे की दोनों लेन पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गई थी, लेकिन बाद में लोगों ने उसे गलत दिशा से निकाला गया। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने हाईवे की यमुनानगर से आने वाली लेन को बंद रखा। महेश नगर थाने का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान लोग गृहमंत्री अनिल विज की ओर से मौके का मुआयना करने की मांग पर अड़े थे। आखिर में नायब तहसीलदार यशवंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जल्द ही सभी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
दुखड़ा सुनाते नहीं थमे आंसू
हाईवे पर जाम लगाने वाले लोग इस कद्र परेशान थे कि अपनी बात करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। उनका कहना था कि जलभराव से सब कुछ बर्बाद हो गया। घर का एक भी सामान नहीं बचा। सुनीता ने बताया कि परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ऊपर से घर के बाहर से पानी नहीं निकल रहा। बिजली और पानी का भी संकट गहरा गया। आखिर दुखड़ा किसे सुनाएं। उधर, हाईवे पर जाम के बीच यमुनानगर की तरफ से आ रही एंबुलेंस भी फंस गई। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जाम के बीच से निकाला गया।
मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को पत्र
उधर, स्थानीय लोगों ने जलभराव के बीच सब कुछ खत्म के चलते मुख्यमंत्री भी पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है। एक तरफ जहां भविष्य में दोबारा ऐसे हालात न बने। इसके लिए टांगरी की दूसरी तरफ भी बांध बनाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि टांगरी में महेश नगर की तरफ तो बांध पर पक्की सड़क बनी है जबकि उनकी कॉलोनियों की तरफ कोई बांध भी नहीं। यहीं कारण है कि उनकी कॉलोनियों जलमग्न है। वहीं मुआवजे मिलने के साथ तीन माह तक बिजली बिल व स्कूलों की फीस माफ करने को भी कहा।
गृहमंत्री ने लिया जायजा, पहुंचे पानी के टैंकर
गृहमंत्री अनिल विज ने औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव का जायजा लिया। इस दौरान हाईवे जाम करने वाली कॉलोनियों के लोग भी पहुंच गए और दुखड़ा सुनाया। मंत्री विज ने उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। आखिर में शाम के समय कॉलोनी में जहां पानी के टैंकर पहुंच गए। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने पानी निकालने के भी बंदोबस्त किए। इसके अलावा मंत्री विज ने औद्योगिक क्षेत्र से पानी निकासी के लिए अधिकारियों को मौके से ही खड़े होकर पंप सेट चालू कराने के निर्देश दिए।