{"_id":"67e9a44d35a7d0b8ff023faa","slug":"ambala-is-lagging-behind-in-healthy-haryana-ambala-news-c-36-1-ame1006-139989-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निरोगी हरियाणा में पिछड़ रहा अंबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निरोगी हरियाणा में पिछड़ रहा अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निरोगी हरियाणा के तहत चले रहे जांच अभियान में अंबाला प्रदेश स्तर पर पिछड़ रहा है। अभी जिला अंबाला में 54 प्रतिशत लोगों की ही जांच पूरी हो पाई है। इस कारण अंबाला प्रदेश स्तर पर 12 वें नंबर पर चल रहा है।
अभियान के तहत पांच लाख लोगों की 23 तरह की जांच पूरी करनी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ तीन लाख 6782 लोगों की जांच हो पाई है जबकि इस अभियान को 2023 में नवंबर से शुरू किया गया था। इधर अधिकारियों ने इस पर तर्क दिया है कि डॉटा रिवाइज होने के कारण कई मरीजों की दोबारा जांच हो रही है। इस कारण जांच का प्रतिशत कम हो रहा है।
23 तरह की होगी जांच
इस योजना के तहत 23 तरह की जांच निशुल्क करवाई जा रही है। इसके साथ ही जिन मरीजों में किसी भी बीमारी का लक्षण दिखाई देता है तो उसका उपचार भी सरकार की ओर से ही मुफ्त कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कहीं दूर जांच करवाने के लिए न जाना पड़े। इसके लिए विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्राें में मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजी जाती है। इसमें लोगों की जांच की जा रही है। टेस्ट की रिपोर्ट भी दो दिन के भीतर ही मरीज को दे दी जाती है। जिससे वह अपना उपचार शुरू करवा सके।
विज्ञापन
इन आयु वर्गों में हो रही जांच
शून्य से लेकर 6 महीने तक के बच्चे
6 महीने से लेकर 59 महीने तक के बच्चे
6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लोग
18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लोग
40 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग
फिर 80 वर्ष से अधिक के लोग
अलग-अलग आयु वर्ग के आधार पर अलग अलग प्रकार के टेस्ट किए जा रहें है।
प्रदेश भर में जिलों का अब तक हुई जांच (एक मार्च 2025 तक)
जिले का नाम कुल मरीज जांचे मरीज प्रतिशत
अंबाला 586897 - 316782 - 53.98
भिवानी 786703 - 515383 - 65.51
चरखी दादरी 312960 - 156612 - 50.04
फरीदाबाद 1104061 - 642577 - 58.20
फतेहाबाद 649218 - 346350 - 53.35
गुरुग्राम 629985 - 552938 - 87.77
हिसार 1170138 - 578498 - 49.44
झज्जर 520869 - 244466 - 46.93
जींद 861448 - 430104 - 49.93
कैथल 659619 - 389813 - 59.10
करनाल 885944 - 481404 - 54.34
कुरुक्षेत्र 561696 - 228313 - 40.65
नारनौल 584687 - 325813 - 55.72
नूह 1135210 - 504608 - 44.45
पलवल 835063 - 322255 - 38.59
पंचकूला 281200 - 262182 - 93.24
पानीपत 809605 - 466695 - 57.64
रेवाड़ी 518998 - 318280 - 61.33
रोहतक 577328 - 362156 - 62.73
सिरसा 865300 - 457306 - 52.85
सोनीपत 833854 - 475573 - 57.03
यमुनानगर 796454 - 468952 - 58.88
वर्जन
विभाग की ओर से जिले में निरोगी की जांच बढ़ाने के प्रयास जारी है। डॉटा रिवाइज होने के कारण कई मरीजों की दो बार जांच हो रही है। इसलिए प्रतिशत कम हो रहा है। फिलहाल चिकित्सा अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. बलजिंद्र कौर, डिप्टी सीएमओ निरोगी हरियाणा, स्वास्थ्य विभाग अंबाला।