फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Goods train derailed, Ambala-Ludhiana rail section disrupted for three hours

Ambala: पटरी से उतरी मालगाड़ी, तीन घंटे बाधित रहा अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन

Thu, 30 May 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 11:20 PM IST
सार

आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। मंडल रेल प्रबंधक की निगरानी में राहत कार्य चला। 

विज्ञापन
Ambala: Goods train derailed, Ambala-Ludhiana rail section disrupted for three hours
साधुगढ़ और सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन वीरवार दोपहर को अचानक बाधित हो गया। यह बाधा अप लाइन पर दौड़ रही खाली मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण पैदा हुई। सूचना मिलते ही रेलवे की रिलीफ वैन व विभागीय अधिकारी मौके की तरफ रवाना हो गए।

विज्ञापन


वहीं ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। इस कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। वहीं पूछताछ केंद्र पर भी यात्री ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए। दोपहर को लगभग ए बजे सहारनपुर की तरफ से एक खाली मालगाड़ी पंजाब की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद जब मालगाड़ी राजपुरा स्टेशन के नजदीक साधुगढ़ और सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो दोपहर लगभग 3.30 बजे अचानक मालगाड़ी में लगे चार से पांच डिब्बों के पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में तैनात सहारनपुर खंड के लोको पायलट अंकित कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी ताकि पीछे आ रही ट्रेनों को रोका जा सके और कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसके बाद अप लाइन को ट्रेनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया। यह हादसा अंबाला मंडल के अंबाला-लुधियाना रेलवे सेक्शन के बीच साधुगढ़ व सराय बंजारा स्टेशन के किलोमीटर नंबर 310/17 के पास अप लाइन पर हुआ था।

डिरेलमेंट की सूचना मिलते ही रिलीफ ट्रेन शाम लगभग 5.15 बजे मौके पर पहुंच गई। इस दौरान अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को शाम लगभग 6.20 बजे दोबारा रखा गया और 6.30 बजे विभागीय अधिकारियों ने ट्रैक को ट्रेनों के संचालन के लिए फिट घोषित कर दिया।

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
अंबाला-लुधियाना की मुख्य लाइन बाधित होने से मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया। ट्रेन नंबर 12903 गोल्डन टेंपल मेल एक घंटा, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस 3 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 3.40 घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस 40 मिनट, 15211 जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, 14661 शालीमार एक्सप्रेस एक घंटा, 12474 दो घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल एक घंटा, 22402 उधमपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 40 मिनट, 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस 50 मिनट व 14034 जम्मू मेल दो घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जोकि जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी रिपोर्ट का आंकलन करेंगे। यह मानवीय चूक है या फिर तकनीकी खामी। जांच रिपोर्ट के बाद ही इसकी जानकारी दी जा सकेगी। रेलवे ट्रैक अब पूरी तरह से दुरुस्त है और ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया गया है। - नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed