फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala first in vacination in state

लक्ष्य से दोगुनी वैक्सीन लगाकर बनाया रिकॉर्ड, अंबाला बना प्रदेश में नंबर-वन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
ambala first in vacination in state
आहलुवालिया बिल्डिंग में वैक्सीन लगवाते हुए बुजुर्ग - फोटो : Ambala
कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृहक्षेत्र में खासा रुझान देखने को मिला। सोमवार को एक ही दिन में अंबाला ने रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य विभाग को 10 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन लोगों के रुझान के आगे यह आंकड़ा बेहद कम पड़ गया। शाम करीब पांच बजे तक चले वैक्सीनेशन में करीब 20 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। दिनभर में करीब 157 सेंटरों पर यह कोविशील्ड व को-वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को छावनी में कुल 3074 यानी सबसे ज्यादा वैक्सीन एक दिन में लगी। छावनी के नगर परिषद कार्यालय, आहलुवालिया बिल्डिंग, फीनिक्स क्लब, दयालबाग गुरुद्वारा आदि में यह वैक्सीन लगी। नगर परिषद सचिव राजेश कुमार ने टीका लगवा कर शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा की कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पर कर्मचारियों को पहली डोज लगाई गई थी। लगभग 450 कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। अब उन्हें दूसरी डोज दी जा रही है। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि छावनी में 3064 का आंकड़ा अभी तक सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

इस तरह थी प्रदेशभर में वैक्सीनेशन की स्थिति
फरीदाबाद - 12 हजार 728
गुरुग्राम - 12 हजार 656
सोनीपत - 10 हजार 628
करनाल - 10 हजार 504
भिवानी - 9 हजार 449
झज्जर - 7 हजार 505
यमुनानगर - 6 हजार 541
कुरुक्षेत्र - 4 हजार 177
कैथल - 2 हजार 909
पानीपत - 4 हजार 128
वैक्सीनेशन कैंप में बुजुर्गों का खासा रुझान देखने को मिला। एक दिन में 20 हजार वैक्सीन लगवाकर प्रदेशभर में पहला स्थान पाया है।
-डॉ. सुखप्रीत, कोविड-19 नोडल अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed