फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   allegation of molest and rape from daughter

मां से छेड़छाड़ और किशोरी बेटी से दुराचार का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
allegation of molest and rape from daughter
क्लीनिक में काम करने वाली किशोरी ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि मेरी तबीयत खराब है। किसी ने उसे बताया कि सौंडा गांव में एक डाक्टर है वह उसकी बीमारी का उपचार कर देगा। जब उसकी ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो वह 17 वर्षीय बेटी को लेकर डॉक्टर के पास चली गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान डाक्टर ने उससे छेड़खानी करने की कोशिश की। विरोध करने पर बात से पलट गया और तीन दिन की दवाई दे कर दोबारा से चेकअप करवाने के लिए बुलाया। जब मैं दोबारा अपनी बेटी के साथ दवाई लेने गई तो डाक्टर ने उनकी बेटी को क्लीनिक में आकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने काम सीखने के लिए अपनी बेटी को डाक्टर के क्लीनिक भेज दिया। दो दिन जाने के बाद डॉक्टर ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर माता व पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने भाई को जान से मारने की धमकी दी। मेरी बेटी ने भी मुझे कुछ नहीं बताया। जब वह अगले दिन नहीं गई तो उन्होंने बेटी से इस संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
------------------------
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले सौंड़ा के एक डॉक्टर ने चार लोगों पर उसको ब्लैकमेल करने व पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने किशोरी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय पीड़िता ने गरीब परिवार से होने के चलते व भय के कारण खामोश रही। लेकिन उसके बाद 2 जुलाई को एसपी अंबाला को शिकायत देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी। इस पर एसपी ने उस समय शिकायत डीएसपी के पास भेज दी थी। फिर भी 18 दिन बीत जाने के बाद जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह पीड़िता की मां बेटी के साथ पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही। जिसके बाद अब जाकर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोट्स
हमारे पास युवती की मां की तरफ से बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता ढाका, एसएचओ, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed