{"_id":"6629b30b8fcaa2d67d038b39","slug":"all-weather-swimming-pool-will-open-from-may-1-ambala-news-c-36-1-sknl1017-122124-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: आचार संहिता के फेर में उलझा ऑल वेदर स्वीमिंग पुल, अब एक मई से खोलने की तैयारी; एक माह से बंद पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: आचार संहिता के फेर में उलझा ऑल वेदर स्वीमिंग पुल, अब एक मई से खोलने की तैयारी; एक माह से बंद पड़ा
Thu, 25 Apr 2024 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:02 AM IST
सार
अंबाला छावनी के वाॅर हीरोज स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल तैयार किया गया है। पूल का टेंडर पूरा होने से पहले ही आचार संहिता लग गई। ऐसे में अब ठेकेदार ने पूल चलाने के इंकार कर दिया है। एक मई से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल को शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित आल वेदर स्वीमिंग पूल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आचार संहिता के फेर में उलझकर आम लोगों के लिए एक माह से बंद पड़ा अंबाला का ऑल वेदर स्वीमिंग पुल अब एक मई से खुलने वाला है। उपायुक्त के पास मामला पहुंचने के बाद खेल विभाग और ठेकेदार संग मिलकर चर्चा की गई थी। खेल विभाग ने अब निर्णय लिया है कि आचार संहिता तक बिना टेंडर के ही ठेके को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इसको लेकर ठेकेदार से समझौता किया जाएगा। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत भी मिलेगी। बता दें कि गर्मी के दौरान स्वीमिंग के शौकीनों की संख्या बढ़ जाती है। पूल बंद होने के कारण वह एक माह से इधर-उधर भटक रहे थे। जबकि पूल में केवल खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। ऐसे में खेल विभाग को राजस्व का भी नुकसान झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
बता दें कि अंबाला छावनी के वाॅर हीरोज स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल तैयार किया गया है। यह स्टेडियम से जुड़े स्वीमिंग खिलाड़ियों के अलावा तैराकी का शौक रखने वालों के लिए भी ठेके पर दिया जाता है। खेल विभाग की तरफ से मार्च माह 2024 तक के लिए यह टेंडर 1.67 लाख रुपये में दिया गया था लेकिन टेंडर पूरा होने से पहले ही आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन
ऐसे में अब ठेकेदार ने पूल चलाने के इंकार कर दिया है जबकि खेल विभाग बिना टेंडर पर दिए आचार संहिता तक मंथली मोड पर चलाने की बात कह रहा है। ऐसे में आम लोगों के लिए यह पूल बंद पड़ा था। केवल खिलाड़ी ही तैयारी कर रहे हैं। एसडीएम के बाद यह मामला उपायुक्त के पास पहुंचा था। तब जाकर ये निर्णय लिया गया है।
एक मई से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। आचार संहिता के कारण बिना टेंडर के वर्क को आगे बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर संबंधित ठेकेदार से समझौता भी किया जा रहा है। -डॉ. प्रवीण, जिला खेल अधिकारी अंबाला।