फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All the Panchayats supported the proposal of one country one electionAll the Panchayats supported the proposal of one country one election

Ambala News: सभी पंचायतों ने किया एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
All the Panchayats supported the proposal of one country one electionAll the Panchayats supported the proposal of one country one election
अंबाला सिटी। जातिगत जनगणना के साथ ही एक देश एक चुनाव की मांग भी तेज हो गई है। इसके लिए भाजपा के नेता प्रदेशभर में लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें एक देश एक चुनाव के लिए प्रस्ताव ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम के तहत अंबाला की सभी ग्राम पंचायतों ने अभियान का समर्थन किया है। इसके साथ ही अपना एक प्रस्ताव भी भाजपा नेताओं को दिया है। अब इस प्रस्ताव को भारत सरकार के पास भेजा जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसमें पहले ग्रामीण फिर शहरी क्षेत्र को कवर किया जा रहा है। अभियान को जन जागरूकता से जोड़ते हुए उन्हें एक देश एक चुनाव की महत्ता बताई जा रही है।
विज्ञापन


संस्थाओं, एसोसिएशनों से लिए जा रहे प्रस्ताव

इस कार्यक्रम के तहत पहले ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। वहां पर लोगों को एक देश एक चुनाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों को बुलाकर जानकारी दी जा रही है। इसके बाद लोगों के हाथ खड़े करवाकर उनसे समर्थन लिया जा रहा है फिर प्रस्ताव लेते हैं। ग्राम पंचायतों को बाद अब इस अभियान को शहर में भी चलाया जाएगा। इसमें भाजपा नेता बाजार एसोसिएशनों, शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं से भी मिलेंगे। उनका समर्थन भी इस विषय पर लेंगे। इस कार्य के लिए बाकायदा जिला संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

हमने सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम कर उनसे प्रस्ताव ले लिए हैं। सभी लोगों का मानना है कि देश में एक बार चुनाव होने पर कई खर्चे और सरकारी मशीनरी का सदुपयोग भी हो सकेगा।
-हरीश शर्मा, जिला संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed