फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All religions social welfare committee will plant trees

Ambala News: सर्व धर्म समाज कल्याण समिति करेगी पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
All religions social welfare committee will plant trees
अंबाला सिटी में आयोजित सर्व धर्म समाज कल्याण समिति की मासिक बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य।
अंबाला सिटी। सर्व धर्म समाज कल्याण समिति की मासिक बैठक चेयरमैन राजेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में तरसेम चंद शर्मा ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक की कार्रवाई महासचिव देवी दयाल भारद्वाज ने संचालित की। सदस्यों ने विचार-विमर्श के दौरान निर्णय लिया कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सरकारी नर्सरी से पौधे लाने की व्यवस्था की जाए। प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में देवी लाल शर्मा, शशि पाल शर्मा, तरसेम चंद पंजोखरा, कुलभूषण राणा, राजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, परमजीत सिंह, राज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed