फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   all private hospital opd morning 10am to 2pm

सभी प्राइवेट अस्पताल 10 बजे से 2 बजे तक खोलेंगे ओपीडी करेंगे मरीजों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
all private hospital opd morning 10am to 2pm
सभी प्राइवेट अस्पताल संचालक अपने अस्पतालों में ओपीडी खोलना सुनिश्चित करें। प्रशासन के समक्ष ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए कि प्राइवेट अस्पताल ओपीडी नहीं खोल रहे। डीसी अशोक कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में आईएमए व अन्य एसोसिएशन के चिकित्सकों की एक बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पताल संचालक ओपीडी का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक रखना सुनिश्चित करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतरता बनी रहे। यदि प्रशासन के संज्ञान में ऐसी कोई भी शिकायत आती है तो क्लीनिक एक्ट एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए सभी प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक अपनी ड्यूटी को बखूबी करें। बैठक में आईएमए के जिला प्रधान अशोक सारवाल, सचिव विकास कुमार, राजीव अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. संजीव सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed