फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Alert for dengue, testing of fever patients is necessary

Ambala News: डेंगू के लिए अलर्ट, बुखार के मरीज की जांच जरूरी

Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Alert for dengue, testing of fever patients is necessary
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में डॉ. संजीव शर्मा आने वाले बुखार के मरीज की जांच करते हुए: संव - फोटो : kathua
अंबाला। मानसून से पहले प्रदेश के कुछ शहरों में डेंगू की दस्तक के बाद अंबाला में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। निजी और नागरिक अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों के डेंगू और मलेरिया के टेस्ट कराए जा रहे हैं। हालांकि जिलाभर में अभी डेंगू व मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी मुख्यालय से कोई एडवाजरी जारी नहीं हुई है। मानसून से पहले डेंगू और मलेरिया के मरीज अमूमन नहीं देखने को मिलते हैं। दूसरे शहरों में मामले आए तो इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उनकी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सभी निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि डेंगू और मलेरिया का कोई भी मामला सामने आता है तो इसकी सूचना दें। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया के टेस्टों का आंकड़ा भी बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अबकी बार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी और अस्पतालों के अलावा स्कूल और कॉलेजों में भी इस तरह से कार्यक्रम बढ़ाकर युवाओं को जागरूक करेंगे, जिससे कि वह पहले ही अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखकर डेंगू और मलेरिया के डंक से बच सकें।
बुखार को न करें नजरअंदाज : डाॅ. संजीव

डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि बुखार होने पर उसके नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत ही संबंधित विशेषज्ञ के पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए, जिससे कि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। अपने घरों व आसपास पानी को खड़े नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान

-कूलर साफ रखें, हर तीन से चार दिन में पानी को बदल दें

-टूटे कप-प्लेट, डिब्बों आदि में पानी न जमा होने दें

-गमलों में पानी हर तीन से चार दिन में बदलें
-विंडो एसी का पानी इकट्ठा न होने दें
-पानी की टंकी को ढककर रखें
-शरीर को ढककर रखें

-कंटेनर में पानी ढककर रखें, या हर चार दिन में खाली कर दें
ये हैं डेंगू के लक्षण


नाक-मुंह से खून आना

लगातार तेज बुखार

बदन में तेज दर्द

ठंड के साथ बुखार आना

प्लेटलेट्स का कम होना
वर्जन
शनिवार को एक बुखार का मरीज आया था और उसके प्लेटलेट्स कम थे। इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कर उसका उपचार किया था लेकिन डेंगू के टेस्ट ठीक आया। अभी तक डेंगू और मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया। ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों के डेंगू और मलेरिया के टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
डॉ. संजीव शर्मा, फिजिशियन और एसएमओ, नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी।
वर्जन
निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों का डेंगू टेस्ट भी कराया जा रहा है। अगर कोई मामला सामने आता है तो सरकारी अस्पतालों में पूरी व्यवस्था है। 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर अस्पतालों, आंगनबाड़ियों के अलावा स्कूलों और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डॉ. सुनील हरि, जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी, अंबाला
वर्जन
डेंगू और मलेरिया का अभी तक अंबाला में कोई मामला सामने नहीं आया है। विभाग की पहले ही तैयारियां पूरी है। अस्पतालों में आने वाले बुखार के मरीजों पर नजर रखी जा रही है और उनके टेस्ट भी किए जा रहे हैं।

डॉ. राकेश सहल, सिविल सर्जन, अंबाला।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में डॉ. संजीव शर्मा आने वाले बुखार के मरीज की जांच करते हुए: संव

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में डॉ. संजीव शर्मा आने वाले बुखार के मरीज की जांच करते हुए: संव- फोटो : kathua

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में डॉ. संजीव शर्मा आने वाले बुखार के मरीज की जांच करते हुए: संव

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में डॉ. संजीव शर्मा आने वाले बुखार के मरीज की जांच करते हुए: संव- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed