फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Air pollution broke records on Diwali

Ambala News: दीपावली पर हवा में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Air pollution broke records on Diwali
अंबाला सिटी। दिवाली की रात में खूब पटाखे बजे। इसका असर मौसम में गुरुवार रात से ही देखने को मिला। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक भी मौसम धुंधला रहा। दिवाली पर धुएं के कारण हवा में प्रदूषण की मात्रा रेड जोन यानी 367 पर पहुंच गई, जबकि इस दिन पहले गुरुवार को एक्यूआई येलो जोन के साथ 189 रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन

प्रदूषण होने के कारण दृश्यता भी कम रही। इस वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी रही। वहीं, हवा में प्रदूषण का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ा। शुक्रवार सुबह पैदल व दो पहिया वाहन पर चलने पर धुएं के कारण आंखों में जलन महसूस हुई। खास तौर पर बुजुर्ग और बच्चों को परेशानी रही। इस सीजन में अभी तक अंबाला जिले में पहली बार हवा में प्रदूषण की मात्रा इतनी बढ़ी है। यह प्रदेश के दूसरे जिले के अलावा रेड जोन में शामिल रहा।
विज्ञापन

अभी दो दिन और बढ़ेगी परेशानी
दरअसल, दीपावली के कारण पटाखे जलने पर हवा में दो दिन से प्रदूषण रहा। पहले जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 से नीचे ही चल रहा था। अब वह बढ़कर 367 पर पहुंच गया है। गुरुवार को जिले येलो जोन में था, लेकिन शुक्रवार को रेड जोन में रहा यानि हवा प्रदूषित रही। वहीं, कई लोग वाहनों पर मास्क लगाकर भी चलते नजर आए। शुक्रवार दोपहर तक मौसम साफ हो पाया। शाम होते फिर वही स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed