फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AIDS cases are increasing due to unsafe sex and needle use.

Ambala News: असुरक्षित यौन संबंध और सुई के इस्तेमाल से बढ़ रहे एड्स रोगी

Mon, 22 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
AIDS cases are increasing due to unsafe sex and needle use.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। असुरक्षित यौन संबंध व नशे के दौरान सुई के इस्तेमाल सहित अन्य कारणों से एड्स से लोग ग्रसित हो रहे हैं। पांच वर्षों की बात करें तो 1 लाख 41 हजार 519 सैंपल लिए गए। इनमें से 1644 लोगों में एड्स बीमारी पाई गई। इसी तरह गर्भवती महिलाओं के 68 हजार 456 सैंपल लिए गए। इनमें 59 महिलाएं एड्स से ग्रसित मिलीं, वहीं जिला नागरिक अस्पताल की ओर से बीमारी की जागरूकता के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। असुरक्षित यौन संबंध, नशे के दौरान एक ही सुई का इस्तेमाल करना, एड्स पीड़ित गर्भवती महिला से होने वाले बच्चे को और रक्त से संपर्क के दौरान लोग एड्स बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर सीमा ने बताया कि लोगों को एड्स बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सैंपल भी अस्पताल में लिए जाते हैं।
-----
पांच वर्ष में लिए गए सैंपल और पॉजिटिव केस
वर्ष जनरल पॉजिटिव एएनसी पॉजिटिव
2021 25130 297 14540 9
2022 28670 336 14327 9
2023 32126 373 15290 17
2024 32514 377 14465 15
2025 23079 261 9834 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed