फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agriculture department is giving incentives for direct sowing of paddy

Ambala News: धान की सीधी बिजाई के लिए कृषि विभाग दे रहा प्रोत्साहन राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department is giving incentives for direct sowing of paddy
अंबाला सिटी। पंजोखरा गांव में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को पानी की किल्लत को देखते हुए धान की सीधी बिजाई के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांव सरपंच सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह जागरूकता शिविर प्रत्येक खंड में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पंजोखरा गांव में लगाए शिविर में किसानों को धान की सीधी बिजाई के अलावा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इस मौके पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनजीत कौर ने बताया कि जिले में धान की सीधी बिजाई के प्रति रुझान प्रति वर्ष बढ़ रहा है। सीधी बिजाई करने पर सरकार की ओर से किसानों को 4 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

लगातार गिरते भू-जल स्तर को रोकने से बचाने के लिए धान की रोपाई की जगह सीधी बिजाई की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर मनजीत कौर ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा के बारे में भी जानकारी प्रदान की और सभी किसानों से आह्वान किया कि वह समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि फसल बिक्री में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। खरीफ 2024 के लिए सरकार की ओर से पोर्टल आरंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ सिमरन व बीटीएम रोहित ने भी धान की सीधी बिजाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अर्चना एटीएम सीमा, ऋषभ, रविंद्र व नितिन सुपरवाइजर मौजूद रहे। दरअसल, उपनिदेशक कार्यालय कृषि एवं किसान कल्याण अंबाला की ओर से खंड स्तर पर खंड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जो अपने आबंटित खंड में उचित प्रचार और प्रसार के जरिए धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य समय रहते पूर्ण करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed