फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agencies bought 1.73 lakh metric tonnes of paddy

Ambala News: एजेंसियों ने खरीदा 1.73 लाख मीट्रिक टन धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Agencies bought 1.73 lakh metric tonnes of paddy
अंबाला सिटी। जिले की 15 मंडी व खरीद केंद्र पर सरकारी व अन्य एजेंसियों की ओर से अब तक 173048.6 मीट्रिक टन धान को खरीदा चुका हैं। इन मंडियों में अब तक 27597 किसान 265412.01 एमटी धान लेकर पहुंच चुके हैं। इन मंडियों में एजेंसी की ओर से 55184 मीट्रिक टन धान की उठान कार्य पूरा कर लिया हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी एजेंसी के अधिकारियों को धान उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों से धान खरीदने के बाद उठान के कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों की फसल के भुगतान राशि भी निर्धारित समयावधि के अंदर खातों में जमा होनी चाहिए। कोई भी एजेंसी धान की उठान व भुगतान कार्य में लापरवाही न बरते अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर तक अंबाला छावनी से 21366 एमटी, अंबाला शहर से 36710 एमटी, नन्यौला मंडी से 3726 एमटी, साहा मंडी से 18211.2 एमटी, मुलाना मंडी से 11081 एमटी, बराड़ा मंडी से 12714 एमटी धान खरीदा जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि तलरहेड़ी मंडी से 4971 एमटी, केसरी मंडी से 3685 एमटी, उगाला मंडी से 1503.4 एमटी, सरदहेड़ी मंडी से 1459 एमटी, भरेड़ीकलां से 6214 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 26946 एमटीए शहजादपुर मंडी से 12329 एमटी, कड़ासन मंडी से 7800 एमटी, बेरखेडी मंडी से 4333 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 85428.6 एमटी, फूड फार्मर ने 13199 एमटी, हैफेड 81851 एमटी, हैफेड फार्मर ने 13465 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 5769 एमटी धान खरीद ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed