फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the murder, the knife was hidden in another field.

Ambala News: हत्या के बाद दूसरे खेत में छिपा दिया था चाकू

Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
After the murder, the knife was hidden in another field.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिनारपुर गांव में होली पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद रविवार पुलिस ने तीनों आरोपी गौरव उर्फ बैली, विकास कुमार उर्फ गोलू व विकास को कोर्ट में पेश किया था।
रिमांड के दौरान आरोपी ने हत्या के इस्तेमाल चाकू की बरामदगी वारदात स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित दूसरे खेत से करवाई। वहीं, पुलिस की टीम जब आरोपी विकास को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी तो आरोपी ने भागने के चक्कर में एक मंजिल छत से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

बावजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काबू किया। आरोपी के टांग में फ्रैक्चर आने पर उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया था। बता दें कि दिनारपुर में 4 मार्च यानी होली पर बिहार निवासी अर्जुन का शव मिला था। चाकू लगने पर अर्जुन की आंतें तक बाहर आ गई थीं। दिनारपुर निवासी राकेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed