फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After taking strict cognizance of the team, the shopkeepers picked up the garbage lying in the open

टीम ने कड़ा संज्ञान लेने पर दुकानदारों ने उठाया खुले में पड़ा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
After taking strict cognizance of the team, the shopkeepers picked up the garbage lying in the open
अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला की टीम ने ग्रीन अर्थ संगठन के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मानव चौक के आस पास के दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों को स्वच्छता बारे जागरूक किया। टीम को कई दुकानों व रेहड़ियों के सामने कचरा बिखरा हुआ मिला। इस पर टीम ने कड़ा संज्ञान लिया तो दुकानदारों व फड़ी वालों से ही खुद अपना कचरा उठाकर कूड़ेदान में डाला। साथ ही भविष्य में अपने आस-पास नियमित सफाई बनाए रखने का टीम को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर अजय कुमार ने बताया की मानव चौक को आजादी का अमृत महोत्सव चौराहा के लिए चुना गया है तथा आने वाले दिनों में इसे चौक पर प्रदर्शित किया जाएगा। शहर में साफ़ सफाई रखना सभी नागरिकों के जिम्मेदारी है, यह जन समुदाय की भागीदारी से संभव होगा। डॉ. नरेश भारद्वाज ने कहा कि अपने शहर को कचरा मुक्त तथा स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिंगल यूज डिस्पोजल प्लास्टिक तथा थर्मोकोल की क्रॉकरी पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है। हमें खुद के घर, कार्यालय, संस्थान में इनका प्रयोग बंद करके शुरुआत करने की जरूरत है। निगम की टीम ने लोगों से अपील की है की बाजार जाते हुए कपड़े का झोला लेकर जाएं तथा प्लास्टिक बैग्स का प्रयोग छोड़कर अपने शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बने। इस मोके पर एडवोकेट सुशील कुमार, कुलदीप शर्मा, गगन, पूजा, राकेश तथा अशोक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed