फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After taking possession of the shopkeepers' request, the Municipal Council opened 17 shops, providing relief.

Ambala News: दुकानदारों की गुहार पर कब्जा लेने के बाद नगर परिषद ने खोली 17 दुकानें, मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After taking possession of the shopkeepers' request, the Municipal Council opened 17 shops, providing relief.
अंबाला कैंट के नगर परिषद कार्यालय में ईओ से मुलाकात करने पहुंचे दुकानदार: संवाद
अंबाला। महेश नगर थाने के साथ अनधिकृत तरीके से बनी 26 दुकानों पर कब्जा लेने के बाद वीरवार को नगर परिषद ने 17 दुकानों को एक बार फिर खोल दिया। सुबह के समय सभी दुकानदार ने एकजुट होकर ईओ देवेंद्र नरवाल से मुलाकात की थी। उनकी दुकानों को खोलने व किरायानामा तय करने की गुहार लगाई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए ईओ के निर्देशानुसार 17 दुकानों को शाम के समय खुलवा दिया। ऐसे में दुकानदारों ने भी राहत की सांस लेते हुए अपना कारोबार शुरू किया। उधर, नगर परिषद की तरफ से सभी दुकानदारों से उनके नाम, जो पहले किराया देते थे उनकी लिस्ट आदि दस्तावेज मांगे हैं ताकि नगर परिषद की तरफ से उनका किराया तय किया जा सके। दुकानें खुलवाने के संबंध में दुकानदारों ने ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


यह था मामला
महेश नगर थाने के साथ अनधिकृत तरीके से 26 दुकानें बनी हुई थी। कोर्ट में केस चलने के बाद नगर परिषद के हक में फैसला आया था। हालांकि इस जमीन में महेश नगर थाने की बिल्डिंग भी है लेकिन नगर परिषद की तरफ से अभी उन्हें समय दिया गया है। दरअसल, महेश नगर थाने की डीएवी रिवरसाइड स्कूल के साथ में बिल्डिंग निर्माणाधीन है। दो माह तक उसका काम पूरा करने के आसार है। जबकि नगर परिषद ने महेश नगर थाने के साथ वाली 26 दुकानों पर बुधवार को कब्जा लिया था। इनमें से 16 दुकानें पहले ही किराये पर चढ़ी हुई थी। बावजूद नगर परिषद की टीम ने उनकी दुकानों पर ताले लगाकर कब्जा लिया था।
विज्ञापन



दुकानदारों की मांग पर ताले खोल दिए गए है। जल्द ही दुकानों का किराया निर्धारित किया जाएगा।
- देवेंद्र नरवाल, ईओ नगर परिषद अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed