{"_id":"67c1fda7b20a99d0ea02e024","slug":"advocate-satpal-became-the-head-of-bar-association-ambala-news-c-36-1-ame1006-138417-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एडवोकेट सतपाल बने बार एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एडवोकेट सतपाल बने बार एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते हुए बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी। एसोसिएशन
अंबाला सिटी। बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। कुल मतों 1199 में से 1076 वोट डाले। प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट सतपाल सिंह ने 662 वोट हासिल कर एडवोकेट इकबाल सिंह को हराया। एडवोकेट अरविंद गोयल उपप्रधान, एडवोकेट विकास शर्मा सचिव, एडवोकेट गौरव यादव संयुक्त सचिव तो प्रवीन रानी को कार्यकारी सदस्य चुना है। शुभम को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
सुबह साढ़े नौ बजे से ही अधिवक्ता पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 11 बजे तक 250 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दोपहर एक बजे तक 800 से अधिवक्ता मतदान कर चुके थे। पांच बजे मतदान प्रक्रिया रुक गई। बार एसोसिएशन में कुल 1199 मतदान थे। इनमें से कुल 1076 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस बार बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी सिर्फ 10 माह के लिए ही नियुक्त होगी।
यह रहे नतीजे
प्रधान पद के लिए सतपाल सिंह को 662 वोट मिलें तो वहीं एडवोकेट इकबाल सिंह को 411 वोट मिले। एडवोकेट सतपाल सिंह ने 251 वोट अधिक लेकर जीत अपने नाम की। प्रधान पद के लिए तीन मद अवैध घोषित किए गए। उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट अरविंद गोयल को 509 वोट, आशुतोष अग्रवाल को 201 और संदीप शर्मा को 364 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए दो वोट अवैध घोषित किए गए। सचिव पद के लिए अधिवक्ता विकास शर्मा को 507 वोट, अधिवक्ता दीपक कुमार को 335 वोट और मुकुल शर्मा को 229 वोट मिले सचिव पद के लिए पांच वोट अवैध घोषित किए गए। संयुक्त सचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव यादव को 467 वोट मिले तो वहीं अधिवक्ता अंजु बाला को 327 वोट और सुरेश बनवाल को 275 वोट मिले। कार्यकारी सदस्य पद के लिए प्रवीन कुमारी को 766 वोट मिले तो वहीं कविता को 300 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारी सदस्य पद के लिए 10 वोट अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक वोट अधिक लेकर राजबीर सिंह बने नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। प्रधान पद के चुनाव में अधिवक्ता राजबीर सिंह को एक मत से विजयी घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता हरीश शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव में 249 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। जिनमें से दो मत पूरी तरह से अवैध पाये गए। इसके साथ ही चार मत ऐसे थे जो कि विवादित थे। उन मतों बारे यह फैसला लिया गया, कि इसके बारे में अगर अधिवक्ता चाहे तो वह अपील कर सकता है।
अधिवक्ता राजबीर सिंह को 122 मत और गौरव गोयल को 121 मत मिले । इस प्रकार राजबीर सिंह को एक मत से विजयी घोषित कर दिया गया। इससे पूर्व उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ता अवतार सिंह, सचिव पद के लिए अधिवक्ता अक्षिता, कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुरेन्द्र सैनी और सहसचिव पद के लिए अधिवक्ता देवेंद्र गिल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका है।