नारायणगढ़। नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत निक्षय मित्र योजना के तहत ओमकार सेवा वेलफेयर सोसाइटी 25 मरीजों को पोषण किट वितरित की है। संस्था के प्रधान विशाल वर्मा ने बताया कि इससे पूर्व जिला में संस्था द्वारा 207 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था जिन्हें 6 महीनों तक हर माह प्रोटीनयुक्त पोषण आहार दिया जा चुका है। इस सामाजिक सेवा अभियान को ओर आगे बढ़ाते हुए संस्था ने जिला अंबाला में 129 मरीजों को और गोद लिया है, जिसमें 25 मरीज नारायणगढ़ के भी शामिल हैं। डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा हर टीबी मरीज को पोषण आहार हेतु प्रतिमाह एक हजार रुपये की डीबीटी के माध्यम से 6 महीने तक सहायता दी जाती है, इसके अतिरिक्त, यदि समाज के कोई व्यक्ति, संस्था या संगठन निक्षय मित्र बनकर सहयोग करना चाहते हैं, तो वे प्रत्येक मरीज को प्रतिमाह पोषण आहार या समकक्ष सामग्री प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर ओमकार सेवा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान विशाल वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शौदा, प्रेस सचिव तरसेम कुमार, ज्योति वर्मा उपस्थित रहे।