फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Admission will be done today for 184 seats in Kalpana Chawla and 239 seats in Government Polytechnic

Ambala News: कल्पना चावला में 184 व राजकीय बहुतकनीकी में 239 सीट पर आज होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done today for 184 seats in Kalpana Chawla and 239 seats in Government Polytechnic
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में बची सीट पर वीरवार से व्यक्तिगत काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। यह दाखिले सुबह 10 बजे शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से पहले संस्थानों में आकर रिपोर्ट करनी होगी, इसके बाद रैंक अनुसार अभ्यर्थियों का दाखिला किया जाएगा। राजकीय बहुतकनीकी में 600 में से 239 और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 में से 184 खाली हैं। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि संस्थान में बची सीट को दो दिन में भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा इसके बाद काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

वह अभ्यर्थी जिनको 7 अगस्त की ओपन काउंसलिंग में भाग लेने के बाद भी सीट नहीं मिलती या पसंद की सीट नहीं मिलती। वह सभी अभ्यर्थी दोबारा 8 अगस्त को सुबह 10 बजे भी दूसरे राउंड की ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इसी तरह 8 अगस्त दोपहर 2 बजे सभी बची हुई खाली सीट ऑल इंडिया कैटेगरी में परिवर्तित कर दी जाएंगी। यह सीट हरियाणा राज्य के या हरियाणा राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों से बिना किसी आरक्षण के रैंक मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। वह अभ्यर्थी जिनको 7 व 8 अगस्त दोपहर बजे से एक पहले को काउंसलिंग में भाग लेने के बाद भी सीट नहीं मिलती या पसंद की सीट नहीं मिलती, वो सभी अभ्यर्थी दोबारा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजे भी तीसरे राउंड की ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed