फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Admission will be done on 260 seats in Dev Samaj Girls College

Ambala News: देव समाज गर्ल्स कॉलेज में 260 सीट पर होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 260 seats in Dev Samaj Girls College
शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में कोर्स के बारे में जानकारी लेती छात्रााएं। संवाद
अंबाला सिटी। कॉलेजों में विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। शहर के देव समाज कॉलेज फाॅर गर्ल्स में बीए की 80 और बीकॉम की 180 सीट पर दाखिला होगा। कॉलेज में दाखिले के लिए अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। यह कॉलेज शहर के सबसे पुराने काॅलेजों में से एक है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्या प्रो. मुक्ता अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्राएं बीए और बीकॉम कोर्स के साथ ही वैल्यू एडिड व इनहांसमेंट कोर्स भी कर सकेंगी। वहीं, शुक्रवार को कॉलेज में छात्राएं दाखिले के बारे में जानकारी लेने के लिए भी पहुंची। छात्राओं को बीए और बीकॉम कोर्स के विषयों के बारे में भी जानकारी दी गई कि कैसे वह इन कोर्स को कर अपना भविष्य बना सकती हैं।
विज्ञापन


यहां चार दिन बाद भी नहीं चला दाखिला पोर्टल

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए 27 मई को पोर्टल खुलना था, लेकिन यह पोर्टल 30 मई दोपहर बाद तक भी नहीं चल पाया। इस वजह से अभ्यर्थी दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को भी अभ्यर्थी दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए पहुंचे, मगर पोर्टल बंद होने से वह आवेदन नहीं कर पाए। ऐसी ही स्थिति कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में रही। दोनों संस्थानों में 1 हजार 80 सीट पर दाखिला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed