{"_id":"64d69808be13494f960908e7","slug":"admission-of-354-in-the-first-counseling-of-polytechnic-ambala-news-c-36-1-amb1003-8419-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉलीटेक्निक की पहली काउंसिलिंग में 354 का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉलीटेक्निक की पहली काउंसिलिंग में 354 का दाखिला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में सीट आवंटन की पहली सूची आठ अगस्त को जारी हो गई थी और 11 अगस्त तक इस सूची के तहत दाखिले किए।
संस्थान में कुल 600 सीट में से 485 सीट आवंटित हुई थी और 11 अगस्त शाम तक 354 सीट पर दाखिला हो चुका है। नौ से 11 अगस्त तक जरूरी दस्तावेज और फीस जमा कराई। इसके बाद उनकी सीट पक्की हो सकी। वहीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिला के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
दूसरी काउंसलिंग आज से
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग होनी है। इच्छुक अभ्यर्थी जिनको पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट का आवंटन नहीं हुआ या सीट का आवंटन तो हुआ है पर मनचाही सीट नहीं मिली। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले उन सभी अभ्यर्थियों के लिए सलाह है कि ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्पों को ध्यान से भरें। इनको पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में आवंटित सीट पर दाखिला ले रखा है, उनको दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में केवल वही विकल्प भरने चाहिए जो अभ्यर्थी को पहली आवंटित सीट से ज्यादा बेहतर लग रहे हो। अगर दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में भरे विकल्पों में से कोई भी आवंटित हो जाती है तो अभ्यर्थी की पहली सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का सीट आवंटन रिजल्ट 16 अगस्त को प्रकाशित
तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का सीट आवंटन के रिजल्ट 16 अगस्त को वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर प्रकाशित हो जाएगा, जिन अभ्यर्थियों को सीट का आवंटन होगा, उनको 17 से 18 अगस्त तक जरूरी दस्तावेज और 5250 रुपये फीस जमा करवानी होगी। निर्धारित तिथि तक फीस जमा न करवाने पर आवंटित सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
डिप्लोमा लेटरल एंट्री में 82 दाखिले
इसी तरह डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) में पहली ऑनलाइन काउंसलिंग से 82 दाखिले हो चुके है। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का सीट आवंटन का रिजल्ट 14 अगस्त को वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर प्रकशित हो जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट का आवंटन होगा, उनको दिनांक 16 से 17 अगस्त तक जरूरी दस्तावेज व 5250 फीस जमा करवानी होगी। निर्धारित तिथि तक फीस जमा न करवाने पर आवंटित सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
वर्जन
पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 600 सीट में से 354 सीट पर दाखिला हो चुका है। दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिल रहा है। दूसरी काउंसलिंग का शेड्युल 12 अगस्त से शुरू होगा। बाकी बची सीट पर भी जल्द ही भरी जाएंगी।
डॉ. राजीव सपरा, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला शहर।