फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Additional Chief Secretary sent letter to Bharti Arora for review of VRS

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भारती अरोड़ा को वीआरएस पर पुनर्विचार के लिए भेजा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary sent letter to Bharti Arora for review of VRS
अंबाला। कृष्ण भक्ति के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग करने वाली अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा को उनके इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए अतिरिक्त सचिव हरियाणा सरकार ने पत्र लिखा है। शुक्रवार को इस बारे में पत्र जारी किया गया। इससे पहले भारती अरोड़ा ने 25 जून को पत्र लिखकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की थी। भारती अरोड़ा के इस फैसले के बाद गृहमंत्री अनिल विज ने खुद भारती की तारीफ करते हुए उन्हें
विज्ञापन

इस बारे में दोबारा से सोचने की बात कही थी। जब भारती अरोड़ा से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हां इस बारे में मुझे पत्र मिल गया है। उसमें कुछ कमेंट मांगे गए हैं, लेकिन इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करनी।
विज्ञापन

आईजी भारती अरोड़ा ने जो प्रार्थना पत्र भेजा था उन्हें दोबारा से उस पर विचार करने और कमेंट देने के लिए पत्र लिखा गया है। अभी उनकी तरफ से कोई भी कमेंट नहीं आए हैं। अभी फाइल विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज यादव, डीजीपी हरियाणा।
हमने लेटर जारी किया है। मंत्री अनिल विज ने भी उनके अच्छी अधिकारी होने की बात कही थी। इसी मामले में आईजी भारती अरोड़ा से कुछ कमेंट मांगे गए हैं। कमेंट के बाद ही उनकी वीआरएस पर विचार किया जाएगा।
-राजीव अरोड़ा, गृहसचिव हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed