फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ADC heard five complaints, two were resolved

Ambala News: एडीसी ने सुनी पांच शिकायतें, दो का हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
ADC heard five complaints, two were resolved
अंबाला सिटी। जिला स्तर पर समाधान शिविर आयोजित हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिकायतों को सुना। इसमें कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया और तीन शिकायतों के निपटान करने बारे संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में दुर्गानगर निवासी महिन्द्र सिंह ने विरासत का इंतकाल दर्ज करवाने बारे, दुर्गानगर से आई एक महिला प्रार्थी ने विधवा पैंशन लगवाने बारे, अंबाला छावनी से आई। राजिन्द्र कौर ने फैमिली आईडी में त्रुटि को ठीक करवाने बारे व एक अन्य महिला शिला ने भी परिवार पहचान पत्र से जुड़ी अपनी शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष रखी। इसके अलावा काला आम्ब मार्कण्डेय मंदिर की संपत्ति को तोड़-फोड़ करते हुए चोरी के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत आई। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को मार्क करते हुए उनका निपटान करने बारे निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed