फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ADC heard 25 complaints during night stay

Ambala News: रात्रि ठहराव में एडीसी ने सुनी 25 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
ADC heard 25 complaints during night stay
अंबाला सिटी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तेपला गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान 25 शिकायतें पहुंची। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव तेपला की गुरदेवी ने बुढापा पैंशन, अजय कुमार ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, गुरदयाल सिंह ने बीपीएल कार्ड कटने एवं फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, टिंकू व सतीश कुमार ने फैमिली आईडी में ऑय ठीक करवाने, गांव पिलखनी से आए सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने पिलखनी से बस चलवाने, गांव तेपला के सेवा राम ने एनएच 44 पर बंद पड़ी लाइटें ठीक करवाने, गांव तेपला के बलजीत कौर व अन्य ने गांव की फिरनी पर बने नाले को ठीक करवाने को लेकर शिकायत दी। वहीं पूर्ण चंद ने पेयजल की समस्या , स्वर्ण कौर ने राशन कार्ड बनवाने , गांव अकबरपुर से संजीव कुमार ने सरकारी योजना के तहत कन्यादान की राशि दिलवाने, तेपला के मुकेश कुमार ने घर की छत ठीक करवाने को लेकर शिकायत सौंपी। शिकायतों के लिए एडीसी डा. ब्रहमजीत ने निदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed